Home » आज की ताजा खबर » सेंको की ओर से कवि सम्मेलन एवं फूलों की होली का भव्य आयोजन

सेंको की ओर से कवि सम्मेलन एवं फूलों की होली का भव्य आयोजन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

​गोरखपुर। रंगों के त्योहार होली की पूर्व संध्या पर ‘सेंको’ (Senco) द्वारा एक भव्य कवि सम्मेलन एवं फूलों की होली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सत्या पाण्डेय, सुधा मोदी, डॉ. राकेश श्रीवास्तव, नंदू मिश्रा एवं सौरभ पाण्डेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। आसिया गोरखपुरी की सरस्वती वंदना से काव्य गोष्ठी की शुरुआत हुई।

​कार्यक्रम के संयोजक रवीश मिश्रा ने आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सेंको का सदैव यह प्रयास रहता है कि वह विभिन्न सामाजिक और साहित्यिक गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करे और उन्हें प्रोत्साहित करे। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और एकता का संदेश जाता है।

​कवि सम्मेलन में गोरखपुर सहित विभिन्न जिलों के रचनाकारों ने अपनी काव्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन मिन्नत गोरखपुरी ने किया। काव्य पाठ करने वालों में कुशीनगर से संतोष संगम, एकता उपाध्याय, मिन्नत गोरखपुरी, सरिता सिंह, आसिया गोरखपुरी, गौतम गोरखपुरी, उत्कर्ष पाठक ‘उत्पल’ और फायर बनारसी प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस अवसर पर प्रशांत पाण्डेय, प्रवीन शास्त्री, आशीष रुंगटा, शिवा योगी, रानू तिवारी, शाहीना खातून, खदीजा शेख सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment