गाजियाबाद : 13 / सितम्बर / 2026 : यशोदा अस्पताल, संजय नगर में रविवार को ‘हनुमान अंश’ की युवा निर्माता अनुप्रिया नागर के सम्मान में आयोजित समारोह भावनाओं और आत्मीयता से भर गया। समारोह में भारतीय संस्कृति, संत परंपरा और सनातन मूल्यों के प्रति अनुप्रिया नागर के कार्यों की सराहना की गई।
यशोदा अस्पताल के चेयरमैन डॉ. दिनेश अरोड़ा ने इस अवसर पर ‘हनुमान अंश’ की पूरी टीम को अस्पताल की ओर से आजीवन निःशुल्क चिकित्सा सुविधा देने की घोषणा की। घोषणा का उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ स्वागत किया।

कार्यक्रम में यशोदा अस्पताल के चेयरमैन डॉ. दिनेश अरोड़ा, डॉ. शशि अरोड़ा, डॉ. रजत अरोड़ा, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. नितेशा मल्होत्रा सहित यशोदा परिवार के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने अनुप्रिया नागर के कार्यों की सराहना करते हुए भारतीय संस्कृति और संत परंपरा को आगे बढ़ाने के उनके प्रयासों को प्रेरणादायी बताया।
डॉ. दिनेश अरोड़ा ने कहा कि अनुप्रिया नागर ने कम उम्र में बड़ा कार्य किया है। उन्होंने भारतीय संस्कृति, संत परंपरा और सनातन मूल्यों को देश-दुनिया तक पहुंचाने का प्रयास किया है। उन्होंने अनुप्रिया को ‘भारत की बेटी’ बताते हुए उनके समर्पण की सराहना की।
समारोह का सबसे भावुक क्षण उस समय आया जब डॉ. दिनेश अरोड़ा ने ‘हनुमान अंश’ से जुड़ी पूरी टीम को आजीवन निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की। इस घोषणा के बाद सभागार तालियों से गूंज उठा। अस्पताल की ओर से की गई इस पहल को अनुप्रिया नागर ने अपने लिए बेहद भावुक क्षण बताया।
सम्मान से अभिभूत अनुप्रिया नागर ने कहा कि उनकी नजर में भगवान और डॉक्टर एक समान हैं। जब कोई व्यक्ति संकट और पीड़ा में होता है तो उसे डॉक्टर से उम्मीद होती है। डॉक्टर जीवन बचाने के साथ इंसान को विश्वास और उम्मीद भी देते हैं। उन्होंने कहा कि यशोदा अस्पताल में उन्हें केवल सम्मान नहीं मिला, बल्कि परिवार जैसा अपनापन भी मिला।
अनुप्रिया नागर ने डॉ. दिनेश अरोड़ा, डॉ. शशि अरोड़ा, डॉ. रजत अरोड़ा और पूरे यशोदा परिवार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ‘हनुमान अंश’ की पूरी टीम को आजीवन निःशुल्क उपचार देने की घोषणा उनके लिए अत्यंत भावुक कर देने वाला क्षण है।
उन्होंने ‘हनुमान अंश’ की यात्रा को याद करते हुए बताया कि फिल्म की रिलीज से पहले एक समय ऐसा भी आया था, जब इसे सफल होने की उम्मीद नहीं जताई जा रही थी। इसके बावजूद बाबा नीम करौली की कृपा, संतों के आशीर्वाद और पूरी टीम की मेहनत से परिस्थितियां बदलीं। अनुप्रिया ने कहा कि आज ‘हनुमान अंश’ भारतीय संस्कृति, आरती परंपरा और संत समाज के संदेश को देश-दुनिया तक पहुंचाने का माध्यम बन रही है।
अनुप्रिया ने आचार्य प्रमोद कृष्णम का भी स्मरण किया। उन्होंने बताया कि फिल्म की रिलीज से पहले जब वह परेशान थीं, तब उन्होंने आचार्य प्रमोद कृष्णम से आशीर्वाद लिया था। उनके द्वारा दिए गए विश्वास और शुभकामनाओं ने उन्हें आगे बढ़ने का संबल दिया।
उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी की भी प्रशंसा की और कहा कि उनमें उन्हें शिव तत्व दिखाई देता है। अनुप्रिया ने स्वामी कैलाशानंद गिरी के अंतरराष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शान्तनु शुक्ला को अपना बड़ा भाई बताते हुए कहा कि पूरी यात्रा में वह उनके साथ एक मजबूत स्तंभ की तरह खड़े रहे। उन्होंने हर कठिन समय में उनका मार्गदर्शन किया और हौसला बढ़ाया।
समारोह में सम्मान, चिकित्सा सेवा, मानवीय संवेदना और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण का अनूठा संगम देखने को मिला। अनुप्रिया नागर के सम्मान के साथ यशोदा अस्पताल की ओर से की गई आजीवन निःशुल्क चिकित्सा सुविधा की घोषणा ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे संवेदनशीलता और सहयोग की मिसाल बताया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










