गाजियाबाद : 13 / सितम्बर / 2026 : क्राइम ब्रांच गाजियाबाद और थाना नंदग्राम पुलिस की संयुक्त टीम ने चलती कार में पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन के जरिए भ्रूण लिंग परीक्षण किए जाने के मामले का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, अल्ट्रासाउंड किट बैग और आई-10 कार बरामद की है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कपिल कुमार निवासी मेरठ, हाल निवासी विश्वास नगर, शाहदरा, दिल्ली और गौरव निवासी गोविंदपुरम, गाजियाबाद के रूप में हुई है। आरोप है कि दोनों चलती कार में पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन का इस्तेमाल कर भ्रूण लिंग परीक्षण की गतिविधि संचालित कर रहे थे।

पुलिस आयुक्त के निर्देशन में की गई कार्रवाई के बाद थाना नंदग्राम में मुकदमा अपराध संख्या 543/2026 दर्ज किया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 88, 61(2) और 318(4) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब इस गतिविधि से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










