सुनील पठक गोरखपुर / बस्ती मंडल ब्यूरो
सिद्धार्थ नगर /12 मार्च 2026 : आज कृष्णा दीनबन्धु संस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं, किशोरियोंकिशोरिओं तथा समुदाय के अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने महिलाओं के सम्मान में स्वागत भाषण के साथ की गई। इस अवसर पर संस्था के सचिव विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर है। साथ ही यह दिन समाज में महिलाओं के अधिकार, समानता और न्याय के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी संदेश देता है। साथ ही साथ महिलाओं के हक एवं भागीदारी के बारे में विस्तृत रूप से बताया l
कार्यक्रम के दौरान स्कोप परियोजना के समन्वयक रमाकांत जी महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, स्वावलंबन, लैंगिक समानता तथा किशोरियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। संस्थान के तरफ से मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रदीप कुमार जी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी कई महिलाएं स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के अवसरों से वंचित हैं। ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी है कि महिलाओं को जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जाए।
इस अवसर पर महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी दी गई। पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रोग्राम लीडर योगेन्द्र मोहन जी किशोरियों व महिलाओ को शिक्षा और पोषण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के 52 लोग उपस्थित रहे. लोगों ने महिलाओं के सम्मान, समान अवसर और सशक्तिकरण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। जिसमे विकास जी दिप्ती जी, अर्चना जी आदि लोग उपस्थित रहे

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












