Home » बुलंदशहर » डिबाई में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई अलविदा की नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद

डिबाई में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई अलविदा की नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

डिबाई : 13 / मार्च / 2026 :  डिबाई में रमजान के पवित्र माह के अंतिम जुमे पर कस्बा डिबाई में अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों में पहुंचकर देश और समाज की खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं।

अलविदा की नमाज को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा और नमाज के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों ने लगातार निगरानी की।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी मधुप कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह तथा कस्बा चौकी इंचार्ज विशाल प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और अमन-चैन व भाईचारे की दुआ की। प्रशासन की सतर्कता और लोगों के सहयोग से अलविदा की नमाज सकुशल संपन्न हुई।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment