Home » बुलंदशहर » खुर्जा में रेलवे लाइन किनारे जंगल में बच्ची समेत 3 शव मिलने से सनसनी , युवक और महिला रिश्ते में थे देवर-भाभी

खुर्जा में रेलवे लाइन किनारे जंगल में बच्ची समेत 3 शव मिलने से सनसनी , युवक और महिला रिश्ते में थे देवर-भाभी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 13 / मार्च / 2026 :  खुर्जा क्षेत्र के नेहरूपुर रेलवे लाइन के पास जंगल में एक ही परिवार के तीन लोगों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों में 7 वर्षीय बच्ची, एक महिला और एक युवक शामिल हैं। मृतकों की पहचान 7 वर्षीय सबून्ति, 32 वर्षीय देवी सरकार और 25 वर्षीय सरल सरकार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक और महिला रिश्ते में देवर-भाभी थे और मूल रूप से पश्चिम बंगाल के निवासी थे।

 

पुलिस के अनुसार बच्ची और युवक के शव जमीन पर पड़े मिले और महिला का शव पेड़ से लटका मिला। मौके से एक मोबाइल फोन, एक टूटा मोबाइल, चिप्स के पैकेट, समोसे और कोल्ड ड्रिंक बरामद हुई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, तीनों खुर्जा में पॉटरी (मिट्टी के बर्तन) उद्योग में काम करते थे।

 

सूचना मिलते ही एसएसपी, एसपी देहात सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और इलाके को घेर लिया गया। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पंचनामा भरने के बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना हत्या है या आत्महत्या। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment