सुनील पाठक ब्यूरो गोरखपुर मंडल।
गोरखपुर /16 मार्च 2026: आज सुबह करीब 11:30 बजे 12:00 का समय सिलेंडर की दो गाड़ियां गोदाम के बाहर खड़ी उपभोक्ता परेशान सुबह 5:00 से लाइन लगाए उपभोक्ता सिलेंडर के लिए परेशान है भीड़ जबरदस्त लेकिन वितरण की कोई व्यवस्था नहीं गोदाम के गैस में ताला लगा एजेंसी के मालिक का नंबर बंद स्थानीय प्रशासन को लोग फोन करते रहे जवाब यही आता रहा व्यवस्था करवाते हैं लेकिन सोचिए आम जनता कैसे परेशान होती है यह मौका ने मौके पर देखने को मिला जनता चाह कर भी कुछ कर नहीं सकती मौके पर 12:00 बजे तक कोई प्रशासनिक व्यवस्था नहीं हां स्थानीय थाने के दो सिपाही देखे गए लेकिन सिलेंडर वितरण पर कोई जवाब नहीं दे सके।

उपभोक्ता परेशान क्योंकि चर्चा यह भी थी की कुछ उपभोक्ताओं का दूसरे एजेंसी पर ट्रांसफर कर दिया गया था लेकिन कोई बात नहीं पा रहा था लोग एक दूसरे से पूछ रहे थे कि हमारा सिलेंडर कहां से मिलेगा ऐसे में उपभोक्ता असमंजस में सिलेंडर मिलने का स्थाई जगह नहीं पता क्योंकि कुछ उपभोक्ताओं का दूसरे एजेंसी पर ट्रांसफर होने का पता चला अब खबर लिखे जाने के बाद तक सिलेंडर नहीं बटा उसके बाद क्या हुआ इस संबंध में जब स्थानीय प्रशासन से बातचीत करने का प्रयास किया गया तो मोबाइल नहीं उठा और ना ही इस बात का जवाब एजेंसी मालिक से संपर्क के माध्यम से मिल सका अब देखना यह है कि यह स्थिति कब सामान्य होगी।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












