खुर्जा : 23 / मार्च / 2026 : खुर्जा के चौधरी हरचंद सिंह महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर सोमवार को गांव शाहपुर में प्रारंभ हुआ। शिविर के पहले दिन स्वयंसेवकों ने समाज सेवा और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया।
शिविर के पहले दिन कॉलेज के निदेशक डॉ. एन.के. शर्मा ने स्वयंसेवको से अपील की कि वह शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों का सामाजिक और पारिवारिक विकास जरूरी है।

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतीश शर्मा ने इस अवसर पर सभी स्वयंसेवकों को शपथ दिलाई कि वह सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करेंगे।
शिविर के पहले दिन कार्यक्रम अधिकारी ने 7 दिन की कार्य योजना स्वयंसेवकों को बताई और तन मन से गांव में शिविर लगाकर गांव के लोगों को जागरूक करने के लिए कार्य योजना भी बनाई। इस अवसर पर डॉ. अश्वनी सिंह और डॉ. नरेंद्र सिंह ने भी स्वयंसेवकों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संभव, कीर्ति, लक्ष्मी, दीपिका, पायल आदि उपस्थित रहे।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












