बुलन्दशहर के खुर्जा नगर में मिशन शक्ति टीम की मुस्तैदी एक बार फिर देखने को मिली। भोपाल (मध्यप्रदेश) से आई एक महिला का मोबाइल फोन खुर्जा रोडवेज बस अड्डे पर बस से उतरते समय गुम हो गया था।
महिला ने तुरंत इसकी सूचना थाना खुर्जा नगर की मिशन शक्ति टीम को दी। सूचना मिलते ही टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की और परिवहन विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया।

पुलिस की सक्रियता के चलते गुम हुआ मोबाइल बरामद कर महिला को सुरक्षित लौटा दिया गया। अपना मोबाइल वापस पाकर महिला ने खुर्जा नगर पुलिस की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। यह कार्रवाई शासन के “मिशन शक्ति फेज 5.0” अभियान के तहत की गई, जिसका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करना है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












