Home » उत्तर प्रदेश » सिद्धार्थ नगर में रास्ते में गिट्टी गिरने से नगर वासी हो रहे चोटिल

सिद्धार्थ नगर में रास्ते में गिट्टी गिरने से नगर वासी हो रहे चोटिल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सिद्धार्थ नगर : 23 / मार्च / 2026 :  सिद्धार्थ नगर में पुरानी नौगढ़ के रामप्रसाद नगर में एक महीने से अधिक समय से नगर पालिका के ठीकेदार द्वारा बोर के लिए गिट्टी रास्ते में ही गिरा कर छोड़ दी गयी है, जिससे राहगीरों, नगर वासियों को आये दिन दुर्घनाओ का सामना करना पड़ रहा है l गिट्टी के सामने ही मुख्य सड़क है जिससे प्रतिदिन नगर वासी चोटिल हो रहे हैं l

छः महीने से हो रहे बोर के लिए गिट्टी ठीकेदार द्वारा रास्ते में बस ऐसे ही गिराकर छोड़ दिया गया है l इसकी शिकायत नगर वासी लगातार कर रहें हैं लेकिन नगर पालिका नौगढ़ द्वारा कोई समाधान नहीं किया जा रहा है l सभी नगर वासियो का कहना है कि यदि इसे रास्ते से एक सप्ताह के अंदर नहीं हटवाया गया तो उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत की जाएगी l नगरवासियो में मंटू राजभर, कल्लू, महेंद्र नाथ, कमाल, ईश्वर चंद, मनोज, पप्पू, गणेश आदि लोग रहें मौजूद l

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment