Home » उत्तर प्रदेश » गोरखपुर में स्व,दीनानाथ जायसवाल की पुण्य तिथि पर पहुंची विजयलक्ष्मी गौतम

गोरखपुर में स्व,दीनानाथ जायसवाल की पुण्य तिथि पर पहुंची विजयलक्ष्मी गौतम

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक, मंडल ब्यूरो, गोरखपुर /बस्ती

 

गोरखपुर : 23 / मार्च / 2026 :  गोरखपुर में  कैंपियरगंज तहसील अंतर्गत राजाबरी जसवल में पूर्व प्रधान स्व, दीनानाथ जायसवाल की चौथी पुण्यतिथि पर प्रदेश सरकार की मंत्री माननीय विजय लक्ष्मी गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। कार्यक्रम समय अनुसार 12:00 बजे शुरू होना था लेकिन 1:30 बजे के आसपास माननीय मंत्री जी पहुंची।

इसी क्रम कंपियरगंज विधायक माननीय फतेह बहादुर सिंह, महराजगंज विधायक जय मंगल कनौजिया, सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला,रमा शंकर जायसवाल दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री , पनियरा के पूर्व विधायक शिवेंद्र सिंह, आदि को आना था जो किसी कारणवश पर नहीं पहुंच सके। पूर्ण तिथि पर मुख्य अतिथि विजय लक्ष्मी गौतम ने स्वर्गीय दीनानाथ जायसवाल की कार्यों की सराहना की। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।और उन्होंने कहा उनके कार्यों से आसपास के ग्राम प्रधानों को सीख लेनी चाहिए कि उन्होंने उसे समय के प्रधानी कार्यकाल में बजट कम होने के बाद भी विकास कर कराई।

 

उसे समय की जनता उनके कार्यों से संतुष्ट दिखी होगी। कार्यक्रम को पनियरा नगर पंचायतअध्यक्ष उमेश जायसवाल ,अशोक जायसवाल नौतनवा पूर्व विधायक प्रत्याशी ,राधेश्याम जायसवाल पूर्व प्रधान कंपियरगंज क्षेत्र, उसका बाजार और नौगढ़ तक के जयसवाल बिरादरी के लोग उपस्थित रहे। और कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में जनता के मनोरंजन हेतु रामहित यादव एंड पार्टी ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। वही कार्यक्रम में कुछ पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।

जलपान की व्यवस्था के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा कार्यक्रम आयोजिक द्वारा की गई। कार्यक्रम में आए सभी आगंतुकों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा की योगी और मोदी की सरकार में चारों ओर गांव में विकास दिख रहा है इसके लिए हमारे सिर्फ नेता हर संभव प्रयास कर रहे हैं। विकास कार्यों में कहीं से भी किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं हो रही है। और माननीय योगी और मोदी जी खासकर ग्रामीण अंचल के विकास कार्यों पर पैनी नजर लगाए हुए हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment