Home » उत्तर प्रदेश » प्रयागराज हादसा में अमोनिया टैंक विस्फोट से कोल्ड स्टोरेज ढहा, 8 मजदूरों की मौत

प्रयागराज हादसा में अमोनिया टैंक विस्फोट से कोल्ड स्टोरेज ढहा, 8 मजदूरों की मौत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

प्रयागराज  : 23 / मार्च / 2026 :  प्रयागराज जिले में एक दर्दनाक हादसे ने सनसनी फैला दी, जहां अमोनिया गैस टैंक फटने से एक कोल्ड स्टोरेज पूरी तरह धराशायी हो गया। हादसे में आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि कोल्ड स्टोरेज में अचानक तेज धमाका हुआ, जिसके बाद पूरी इमारत का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। धमाके के साथ ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक तौर पर गैस टैंक में तकनीकी खराबी या लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। वहीं, मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद के परिवार के कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment