गोरखपुर : 25 / मार्च / 2026 : आज उत्तर प्रदेश आशा वर्कर यूनियन के बैनर तले आज सैकड़ों आशा वर्कर नगर निगम पार्क में एकत्रित हूई वहां से जुलूस निकाला चाहा लेकिन पुलिस ने नगर निगम गेट पर रोका आशा वर्कर ने गेट बंद कर नारे लगाने लगी जब प्रशासन के हाथ पैर फूल गया जब जिला अधिकारी कार्यालय जाने का अनुमति दिए आशाओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए गोल घर होते हुए काली मंदिर के रास्ते जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे।
जहां सी जी एम प्रशांत , और चिकित्सा अधिकारी से वार्ता हूई वार्ता में 24 -25 का बकाये भुगतान एक माह करने और बिना बाउचर के काम का भुगतान नहीं हो गया इस पर आशाओं कहा भुगतान नहीं तो आशा वह काम नहीं करेंगी। वार्ता के बाद हूई सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले जिला सचिव व उत्तर प्रदेश आशा वर्कर यूनियन के प्रभारी राकेश सिंह ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं के साथ हो रहा अन्याय अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वर्ष 2024-25 का समस्त बकाया भुगतान तत्काल किया जाए और आगे से हर माह नियमित भुगतान सुनिश्चित किया जाए।“अगर समय पर भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वाउचर के अलावा कोई भुगतान अगर नहीं होंगा तो काम भी नहीं होगा—दाम नहीं तो काम नहीं।”
उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन उन्हें लगातार उपेक्षा और शोषण का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को तत्काल उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए, अन्यथा यूनियन व्यापक संघर्ष के लिए बाध्य होगी।
सभा को राज्य स्थायी समिति सदस्य राजेश साहनी तथा आशा वर्कर यूनियन की नेता मीनू प्रजापति ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने एक स्वर में आशा कार्यकर्ताओं की मांगों को जायज बताते हुए कहा कि उनका शोषण बंद होना चाहिए और सभी बकाया भुगतान शीघ्र किया जाए। प्रदर्शन में चरगावा के अध्यक्ष किरन निषाद, शहर अध्यक्ष रितू
बबली सिंह सुमन सुगंधरा कौड़ी राम के अध्यक्ष अर्चना शुक्ला सचिव मालती कसौधन, बांसगांव कि उपाध्यक्ष प्रेमशीला देवी सरदार नगर से खोराबार पिपरोली बड़हलगंज से आशा ने भागीदारी किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












