Home » उत्तर प्रदेश » सिद्धार्थनगर में श्री सतचंडी महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न, भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

सिद्धार्थनगर में श्री सतचंडी महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न, भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सिद्धार्थनगर : 25 / मार्च / 2026 :  जनपद सिद्धार्थनगर के ग्राम धौरी कुइयां स्थित समय माता मंदिर परिसर में आयोजित श्री श्री सतचंडी महायज्ञ श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में सकुशल संपन्न हुआ। पूर्णाहुति के पावन अवसर पर विधि-विधान पूर्वक हवन-पूजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की गई।

इस दौरान आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राजीव नयन, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह, जिला मंत्री फतेह बहादुर सिंह, जिला मंत्री अजय उपाध्याय, जिला कार्यालय मंत्री आशीष शुक्ला, भाजपा निर्वाचन संयोजक सच्चिदानंद चौबे, प्रधान संघ अध्यक्ष गंगा मिश्रा, नगर अध्यक्ष महेश चंद्र वर्मा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विकास पाण्डेय ‘वत्स’, युवा नेता विक्की रस्तोगी, नगर महामंत्री अनुराग श्रीवास्तव, पूर्व नगर अध्यक्ष आर्चिसमान मिश्र, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं मनोनीत सभासद नितेश पांडेय सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

इसके अलावा बालगोविंद पाठक, दूधनाथ यादव, मनीष जायसवाल, संजय सहानी, सतीश वर्मा, संदीप दूबे, मुकेश कुमार और सतीश चंद्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आयोजन में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित संत-महात्माओं का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। क्षेत्रवासियों की सक्रिय भागीदारी से यह धार्मिक आयोजन भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

आयोजकों ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment