Home » बुलंदशहर » खुर्जा तहसील के 14 गांव अब विकास प्राधिकरण क्षेत्र में शामिल, तेज होगा शहरी विकास

खुर्जा तहसील के 14 गांव अब विकास प्राधिकरण क्षेत्र में शामिल, तेज होगा शहरी विकास

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 25 / मार्च / 2026 :  उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल (कैबिनेट) ने बड़ा निर्णय लेते हुए खुर्जा तहसील क्षेत्र के 14 गांवों को बुलंदशहर–खुर्जा विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले से क्षेत्र में नियोजित और नियंत्रित शहरी विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

विकास क्षेत्र में शामिल किए गए गांवों में किशनपुर, ताजपुर, शाहबाजपुर, सलेमपुर कायरथ, कोंडूपुर, खैरपुर, बड़ौदा, फरीदपुर हवेली, मटौला, नवादा, बील अकबरपुर (पार्ट), चीती, नगला शेखू और सोंडा फरीदपुर शामिल हैं।

सरकार के इस निर्णय के बाद इन गांवों में सड़क, जलापूर्ति, सीवरेज समेत अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार योजनाबद्ध तरीके से किया जाएगा। इससे न केवल बुनियादी ढांचे में सुधार होगा, बल्कि क्षेत्र में निवेश आकर्षण भी बढ़ेगा।

प्राधिकरण के अंतर्गत आने से औद्योगिक और आवासीय विकास को बढ़ावा मिलेगा, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
अधिकारियों के अनुसार, इन गांवों में संतुलित, सुव्यवस्थित और सतत विकास सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर कार्य शुरू किया जाएगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment