Home » बुलंदशहर » मतदाता जागरूकता को लेकर सड़कों पर उतरे एनएसएस स्वयंसेवक

मतदाता जागरूकता को लेकर सड़कों पर उतरे एनएसएस स्वयंसेवक

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 25 / मार्च / 2026 :  चौ. हरचंद सिंह महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने बुधवार को शाहपुर कला गांव में मतदाता जन जागरूकता अभियान चलाया। मतदाता जन जागरूकता अभियान की शुरुआत कॉलेज के निदेशक डॉ. एन.के. शर्मा की इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सतीश शर्मा के निर्देशन में एनएसएस के स्वयंसेवक गांव की ग़लियों में स्लोगन पट्टिकाएं लेकर निकले।

बाद में करेंगे जलपान सबसे पहले मतदान, सब काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, जाति पर ना धर्म पर वोट देंगे कर्म पर आदि स्लोगन लेकर छात्र छात्राएं नारे करते हुए गांव की गलियों में निकले। 18 वर्ष की आयु वाले गांव के युवाओं से स्वयं सेवकों ने मतदाता बनने की अपील की। युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं को स्वयंसेवकों ने बताया कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान करना बहुत जरूरी है।

मतदाता सूची में नाम पता परिवर्तन कराने और नए मतदाता का नाम सूची में शामिल करवाने के लिए फार्म 4 और फार्म 6 की जानकारी स्वयं सेवकों ने ग्रामीणों को दी। इस अवसर पर संभव, कृष्णा, कंगना, ज्योति, प्रशांत, अनमोल, यश शर्मा, अरुण, अमित, गीता आदि उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment