सुनील पाठक ,गोरखपुर /बस्ती, मंडल ब्यूरो
संतकबीरनगर : 25 / मार्च / 2026 : चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर पंचायत में आध्यात्मिक ऊर्जा और विकास की नई लहर देखने को मिली। नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू मणि एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि के संयोजन में नगर पंचायत के पुराने कार्यालय परिसर में सुंदरकांड पाठ एवं फलाहार वितरण का भव्य आयोजन किया गया।

भक्तिमय माहौल के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। अध्यात्म के साथ-साथ नगर के विकास को भी नई गति दी गई। बिडहर घाट के दक्षिणी छोर पर नवनिर्मित सीढ़ी, सोलर हाईमास्ट लाइट, पेयजल व्यवस्था एवं विश्रामालय का लोकार्पण मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया।
इन सुविधाओं के शुरू होने से श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को घाट पर सुगमता होगी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं देवरिया के निवर्तमान सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने फीता काटकर विकास कार्यों का लोकार्पण किया और नगर पंचायत द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं का विस्तार जनहित में एक बड़ा कदम है।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, नगर के सभासद, संभ्रांत नागरिक और नगर पंचायत के कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि ने आए हुए सभी अतिथियों और सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगर का सर्वांगीण विकास और जन-आस्था का सम्मान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












