Home » बुलंदशहर » खुर्जा में मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में खूनी संघर्ष

खुर्जा में मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में खूनी संघर्ष

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 26 / मार्च / 2026 :  बुलंदशहर जनपद के कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के मोहल्ला आबदानगर में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे।

इस दौरान महिलाओं समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क है।

सीओ शोभित कुमार के अनुसार, सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है। घटना में शामिल चार व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment