Home » बुलंदशहर » खुर्जा में आपसी विवाद में जीजा बना हैवान, साली की चाकू मारकर हत्या , बचाने आए भतीजे का कान कटा

खुर्जा में आपसी विवाद में जीजा बना हैवान, साली की चाकू मारकर हत्या , बचाने आए भतीजे का कान कटा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 26 / मार्च / 2026 :  बुलंदशहर जनपद के कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के मोहल्ला खीरखानी से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां आपसी विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। आरोप है कि एक जीजा ने अपनी ही साली पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि परिवार में चल रहे विवाद के दौरान बहन के साथ मारपीट का विरोध करने पर आरोपी ने गुस्से में आकर इस खौनी घटना को अंजाम दिया। बीच-बचाव करने आए भतीजे पर भी हमलावर ने हमला कर दिया, जिसमें युवक का कान गंभीर रूप से कट गया।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में लग गई।

 

घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment