Home » बुलंदशहर » खुर्जा के श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर में नवरात्रि महोत्सव: माता सिद्धिदात्री को नीले वस्त्र और धान के लावे का भोग, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

खुर्जा के श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर में नवरात्रि महोत्सव: माता सिद्धिदात्री को नीले वस्त्र और धान के लावे का भोग, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 27 / मार्च / 2026 : खुर्जा नगर के प्रसिद्ध श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर चल रहे श्री चैत्र मास नवरात्रि महोत्सव के दौरान शुक्रवार को माता रानी को नीले रंग की पोशाक धारण कराकर उन्हें धान के लावे का भोग लगाया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि दुर्गाजी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं। ये सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाली हैं।

नवरात्रि-पूजन के नौवें दिन इनकी उपासना की जाती है। इस दिन शास्त्रीय विधि-विधान और पूर्ण निष्ठा के साथ साधना करने वाले साधक को सभी सिद्धियों की प्राप्ति हो जाती है। सृष्टि में कुछ भी उसके लिए अगम्य नहीं रह जाता है। ब्रह्मांड पर पूर्ण विजय प्राप्त करने की सामर्थ्य उसमें आ जाती है।

माता सिद्धिदात्री भक्तों और साधकों को ये सभी सिद्धियां प्रदान करने में समर्थ हैं। मंदिर के पूर्व अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि मंदिर पर भक्तों का अपार सैलाब पहुंच रहा है और वह सभी कतार पद होकर पूरे श्रद्धा भाव से माता रानी के दर्शन कर रहे हैं इसी क्रम में गुरुवार की देर रात्रि क्षेत्रीय विधायक मीनाक्षी सिंह ने अपने पति अनुभव सिंह व अपने परिवार व समर्थको और सहित माता रानी के दर्शन किए तथा उन्हें प्रसाद अर्पण किया। उन्होंने बताया कि मंदिर पर श्री हनुमान जी का विग्रह रूप एवं राधा कृष्ण जुगल जोड़ी सरकार के अलावा मंदिर की गर्व गुफा में मौजूद सभी देवी देवताओं के दर्शनों का लाभ भी श्रद्धालु उठा रहे हैं सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि चारों धाम के सभी देवी देवता मंदिर के गर्भ ग्रह में मौजूद हैं।

मंदिर की व्यवस्थाओं में मंदिर कमेटी के साथ-साथ पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तादी से जुड़ा हुआ है। आजीवन सचिव रोहित अग्रवाल ने बताया की मंदिर पर शुक्रवार को विशेष फूल बंगला तैयार कराया गया है जो श्रद्धालुओं में आकर्षण का केंद्र बना रहा है। उन्होंने बताया कि माता रानी को प्रतिदिन 56 प्रकार के विभिन्न व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाता है जो आरती के पश्चात मंदिर पर पहुंचने वाले सभी श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया जाता है

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This