Home » बुलंदशहर » ठग ने खुद को एडीएम का स्टेनो बताकर किसान से 25 हजार ठगे

ठग ने खुद को एडीएम का स्टेनो बताकर किसान से 25 हजार ठगे

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर : 27 / मार्च / 2026 :  अगौता थाना क्षेत्र के गांव बागवाला निवासी एक किसान से अनुसूचित जाति की जमीन खरीदने की अनुमति दिलाने के नाम पर 25 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बागवाला निवासी पीड़ित किसान बाबर खां पुत्र हासम खां ने कुछ समय पहले एडीएम कोर्ट में अनुसूचित जाति की जमीन खरीदने की अनुमति के लिए आवेदन किया था, जिसके बारे में किसी तरह ठगों को इस बात की भनक लग गई। बीते 17 मार्च को एक अज्ञात व्यक्ति ने किसान बाबर खां को फोन करके कहा कि मैं एडीएम का स्टेनो हूॅं, आपकी जमीन की अनुमति का आवेदन हमारे यहां प्रक्रिया में चल रहा है।

इस काम को जल्दी ही निपटाने के लिए कुछ पैसे लगेंगे,पीड़ित को यकीन दिलाने के लिए आवेदन में लगे सभी दस्तावेजों को व्हाट्सएप के जरिए उसके मोबाइल पर भी भेजा, ये सब दिखाकर किसान को अपने झांसे में ले लिया और किसान ने भी सरकारी प्रक्रिया मे लगने वाली आवाजाही व समय बचाने के लिए 25 हजार रुपये ठग द्वारा बताये गये मोबाइल नंबर पर ट्रांसफर कर दिए। पैसे मिलते ही ठग ने अपना नंबर बंद कर लिया, लगातार फोन करने के बाद जब संपर्क नहीं हो पाया तो इसके बाद पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ।

पीड़ित ने अगौता थाने मे तहरीर देकर मामले की शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग की है वहीं अगौता थाना प्रभारी अतुल कुमार चौहान ने बताया की पीड़ित द्वारा अज्ञात ठग के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई है आनॅलाइन ट्रांजैक्शन के आधार पर पुलिस की साइबर सेल टीम आरोपी की तलाश कर रही है। साथ ही थाना प्रभारी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी भी सरकारी कार्य कराने के लिए बिना जांच किए पैसौं की ऑनलाइन ट्रांजैक्शन ना करें, ऐसे काम संबंधित सरकारी फीस को हमेशा बैंक में चालान या विभाग द्वारा अधिकृत काउंटर पर ही जमा करें,अगर फिर भी कोई व्यक्ति ऐसे जालसाजों का शिकार हो जाता है तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें, ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment