सुनील पाठक , गोरखपुर/बस्ती
गोरखपुर : 29 / मार्च / 2026 : गोरखपुर के पीपीगंज कस्बे के साहबगंज स्थित एमपल पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक उत्सव एवं रिपोर्ट कार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे क्षेत्रीय विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री फतेह बहादुर सिंह उपस्थित रहे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा ग्रामीण क्षेत्र में एमपल कान्वेंट स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है ।उन्होंने कहा जहां शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर होती है वही एक अच्छी समाज का निर्माण संभव होता है।उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा यदि विद्यालय प्रशासन बच्चों की अच्छी शिक्षा व्यवस्था दे रहा है।तो निश्चित रूप से यही बच्चे भविष्य और क्षेत्र में नाम रोशन करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधक डॉ सुनीता सिंह ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का अंग वस्त्र लेकर स्वागत सम्मानित किया। उन्होंने सभी अभिभावकों, अतिथियों, और विद्यार्थियों ,का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से प्रकार कार्यक्रम सफल होते हैं ।कार्यक्रम में नगरपंचायत अध्यक्ष पीपीगंज, लक्ष्मण विश्वकर्मा , ब्लॉक प्रमुख कंपियरगंज, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह, तक राजेंद्र मद्धेशिया , वार्ड नंबर 4 सभासद राघवेंद्र सिंहउर्फ मंटू सिंह , नवनिर्वाचित सभासद चंदन सिंह उर्फ सोनू सिंह,भारी संख्या में आम जनमानस मौजूद रहे।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












