डिबाई : 29 / मार्च / 2026 : डिबाई नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जिला अनूपशहर के तत्वावधान में रविवार को डिबाई नगर में आयोजित ‘प्रमुख जन गोष्ठी’ सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई। कार्यक्रम 29 मार्च 2026 को दोपहर 1:00 बजे प्रारंभ हुआ कार्यक्रम का समापन लगभग सायं 4:30 बजे हुआ।
गोष्ठी का आयोजन त्रिवेणी दत्त ब्रह्मचारी सरस्वती विद्या मंदिर, डिबाई में किया गया, जिसमें डिबाई नगर,डिबाई खंड, नरौरा खंड एवं दानपुर खंड के प्रमुख कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में करीब 20 सामाजिक संगठनों के प्रमुख कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांत शारीरिक प्रमुख राजेश कुमार रहे। इसके अलावा जिला संघ चालक विनोद चौहान एवं कार्यक्रम अध्यक्ष जयवीर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन अखिलेश तिवारी ने किया।
वक्ताओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं समाज के प्रति समर्पण भाव पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ निरंतर समाज को संगठित कर राष्ट्र निर्माण के कार्य में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। गोष्ठी के माध्यम से प्रबुद्ध वर्ग के साथ संवाद स्थापित कर सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना को और सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












