बुलन्दशहर : 29 / मार्च / 2026 : नरसेना क्षेत्र के बरहाना गांव में रंजिश के चलते किसान के तीन पशुओं को जहर देने का मामला सामने आया है। घटना में एक गाय की मौत हो गई, जबकि दो अन्य पशुओं की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार बरहाना निवासी दिनेश शर्मा के पशु बुगरासी-दौलतपुर रोड स्थित आवास पर बंधे थे। गुरुवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी दो गायों और एक बछड़े को जहरीला पदार्थ खिला दिया। कुछ ही देर में पशुओं की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद किसान ने तत्काल निजी पशु चिकित्सकों को बुलाया।

पशु चिकित्सक के अनुसार उपचार के दौरान एक गाय ने दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य पशु भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। किसान ने बताया कि मृत गाय जल्द ही ब्याने वाली थी और तीनों पशुओं की कीमत करीब डेढ़ से दो लाख रुपये आंकी गई है। फिलहाल मामले की पुलिस को सूचना नहीं दी गई है, हालांकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












