Home » उत्तर प्रदेश » गोरखपुर में ग्लोबल पब्लिक स्कूल का वार्षिक समारोह सम्पन्न, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

गोरखपुर में ग्लोबल पब्लिक स्कूल का वार्षिक समारोह सम्पन्न, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गोरखपुर : 29 / मार्च / 2026 :  ग्लोबल पब्लिक स्कूल में दिनांक 28 मार्च 2026 को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फतेह बहादुर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

 

इस अवसर पर पीपीगंज के चेयरमैन लक्ष्मण विश्वकर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ ही विद्यालय के प्रबंधक अरविंद कुमार पाठक एवं संरक्षक राजन कुमार पाठक की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया।

 

समारोह का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और उनकी शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम उपलब्धियों का सम्मान करना रहा। इस दौरान विद्यालय में AI एवं Robotics कक्षाओं के शुभारंभ की घोषणा भी की गई, जो छात्रों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

 

मुख्य अतिथि फतेह बहादुर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में तकनीकी शिक्षा का महत्व तेजी से बढ़ रहा है और AI व Robotics जैसे विषय छात्रों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

 

कार्यक्रम प्रमुख रूप से क्षेत्रीय विधायक मंत्री पूर्व कैबिनेट मंत्री फतेहबहादुर सिंह, प्रतिनिधि दिनेश सिंह, कैंपियरगंज ब्लाक अश्वनी जायसवाल, पीपीगंज टाउन एरिया अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा, वार्ड नंबर4 सभासद राधवेंद्रउर्फ मंटू सिंह, नवनिर्वाचित सभासद चंदन चंदन सिंह सोनू सिंह, नवनिर्वाचित सदस्यों डॉक्टर दीपक सिंह, राजेंद्र मद्धेशिया सभासद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं हिंदू युवा वाहिनी गोरखपुर जिला अध्यक्ष विजय शंकर यादव, आदि भारी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment