Home » उत्तर प्रदेश » मैनपुरी में पूर्व सैनिक संगठन और पुलिस प्रशासन का ऐतिहासिक समन्वय, परेड में मिला सम्मान

मैनपुरी में पूर्व सैनिक संगठन और पुलिस प्रशासन का ऐतिहासिक समन्वय, परेड में मिला सम्मान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन जोगिंदर सिंह सेंगर के नेतृत्व में संगठन देशभर में सैनिक समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य कर रहा है। गैर राजनीतिक और गैर जातिवादी सोच के साथ कार्यरत यह संगठन देश के लगभग सभी राज्यों में सक्रिय है।

इसी क्रम में जनपद मैनपुरी में पुलिस प्रशासन द्वारा IVO पूर्व सैनिक संगठन को परेड में आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर IVO परिवार ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
संगठन ने कहा कि मैनपुरी में फौज और पुलिस के बीच बना यह समन्वय ऐतिहासिक है।

इससे दोनों “जन रक्षकों” के प्रति जनता का विश्वास, प्रेम और भाईचारा और मजबूत होगा। साथ ही जनहित के कार्यों में सैनिक और पुलिस प्रशासन मिलकर अधिक मजबूती से कार्य कर सकेंगे। जिला मीडिया प्रभारी पवन फौजी ने कहा कि सैनिक और पुलिस प्रशासन का यह तालमेल समाज और राष्ट्रहित में एक सकारात्मक संदेश देता है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment