Home » बुलंदशहर » खुर्जा के चौधरी हरचंद सिंह महाविद्यालय में स्काउट गाइड शिविर शुरू

खुर्जा के चौधरी हरचंद सिंह महाविद्यालय में स्काउट गाइड शिविर शुरू

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 1 / अप्रैल / 2026 :  खुर्जा के चौधरी हरचंद सिंह महाविद्यालय में बुधवार को बी. एड. संकाय द्वारा जिला गाइड स्काउट का आयोजन किया गया।

पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का आयोजन जिला संगठन आयुक्त भारत स्काउट गाइड पवन कुमार राठी के निर्देशन में प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक डॉ. एन.के. शर्मा ने शिविर की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने सभी छात्र अध्यापकों से अपील की कि वह स्काउट गाइड शिविर में मनोयोग से प्रशिक्षण लेकर समाज सेवा के क्षेत्र में अपने कौशल का प्रयोग करें।

स्काउट गाइड आयुक्त पवन राठी ने इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं को स्काउट गाइड शिविर के महत्व, वर्तमान परिवेश में इसकी उपयोगिता और इसके इतिहास विकास पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विवेक सक्सेना, अजय कुमार शर्मा, डॉ. विनोद भारद्वाज सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment