Home » बुलंदशहर » 4 अप्रैल की किसान महापंचायत को लेकर भाकियू अराजनीतिक ने सौंपा ज्ञापन, उठाईं 10 प्रमुख मांगें

4 अप्रैल की किसान महापंचायत को लेकर भाकियू अराजनीतिक ने सौंपा ज्ञापन, उठाईं 10 प्रमुख मांगें

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

 बुलन्दशहर  : 1 / अप्रैल / 2026 :  भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के जिला संरक्षक चौधरी कुलदीप गुड्डू ने बताया कि 30 मार्च 2026 को 4 अप्रैल को प्रस्तावित किसान महापंचायत के संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय बुलंदशहर में जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में किसानों की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए 10 प्रमुख मांगें रखी गईं। किसानों ने मांग की कि लिंक गंगा एक्सप्रेसवे पर उतरने और चढ़ने के लिए बुलंदशहर-शिकारपुर मार्ग सहित अन्य स्थानों पर रास्ता दिया जाए। साथ ही जिन गाटा संख्याओं की भूमि हाईवे में जा रही है, उनका सर्किल रेट 20 प्रतिशत बढ़ाया जाए।

किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ सरकारी कर्मचारी भ्रष्टाचार की शिकायतों को दबाने के लिए किसानों पर गलत मुकदमे दर्ज करा रहे हैं। ऐसे मुकदमों को समाप्त कर संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की गई। इसके अलावा जिला जेल में कैदियों से कथित अवैध वसूली बंद कराने की मांग भी उठाई गई।

ज्ञापन में बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा देने, आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजने तथा गलत रिपोर्ट भेजने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
किसानों ने मिल तौल केंद्रों पर 4 से 5 प्रतिशत तक की कथित कटौती और घटतौली का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने ऐसे केंद्रों पर कार्रवाई कर किसानों का बकाया भुगतान जल्द दिलाने की मांग की। साथ ही जनपद के किसानों को बीज, खाद और कृषि यंत्र उपलब्ध कराने की भी मांग की गई।

ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि खरीद केंद्रों पर सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से लाखों रुपये का गबन किया जा रहा है तथा मक्का, बाजरा, गेहूं और धान की खरीद में बाहरी लोगों से सांठगांठ की जा रही है। किसानों ने फर्जी कागजात तैयार करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की।

इसके अलावा किसानों ने राहवीर योजना का लाभ जनपद के लोगों को दिलाने की मांग की, ताकि सड़क दुर्घटना के समय घायल लोगों को समय पर इलाज मिल सके और उनकी जान बचाई जा सके।

ज्ञापन सौंपने के दौरान नरेंद्र राव, सतेंद्र शर्मा, राहुल चौधरी, पवन कुमार, नरेश कुमार, दिनेश कुमार, मोनू, देवेंद्र सिंह, नीरज सिंह, रकम सिंह, सुमित कुमार समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों ने “जय जवान, जय किसान” और भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के समर्थन में नारे लगाए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment