Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर: प्रधानाध्यापिका सायरा बेगम के सेवानिवृत्त होने पर भावुक विदाई समारोह आयोजित

बुलंदशहर: प्रधानाध्यापिका सायरा बेगम के सेवानिवृत्त होने पर भावुक विदाई समारोह आयोजित

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर  : 1 / अप्रैल / 2026 : ढकौली उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका सायरा बेगम के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में भावुक विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विद्यालय के शिक्षकों, छात्रों और गणमान्य लोगों ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके योगदान को याद किया।

साथी शिक्षकों ने कहा कि रिटायरमेंट काम का अंत नहीं, बल्कि जीवन के नए सपनों को पूरा करने की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि सायरा बेगम ने अपने समर्पण, अनुशासन और मार्गदर्शन से विद्यालय को नई पहचान दी। शिक्षकों ने भावुक होकर कहा, “स्कूल की रौनक अब कम लगेगी, आपकी कुर्सी अब खाली रहेगी। जो बातें हम आपसे कहते थे, अब वो यादों में बस रह जाएंगी।”

विद्यालय के छात्रों ने भी अपनी प्रिय शिक्षिका को भावभीनी विदाई देते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा उनकी समस्याओं, सवालों और चिंताओं को गंभीरता से सुना और मार्गदर्शन दिया। छात्रों ने कहा कि सायरा बेगम एक बेहतरीन शिक्षिका रही हैं और उनका स्नेह हमेशा याद रहेगा।
समारोह में सैयद मुनीर अकबर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा मुनव्वर अली, सैयद राहत अली, जीनत, राजदा, राजकुमार, कुंवर पाल, कौशल और नज़्म अली सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment