बुलंदशहर में दोस्त की हत्या कर जंगल में दफनाया शव, शराब पार्टी के दौरान हुआ विवाद

बुलंदशहर : 1 / अप्रैल / 2026 : जनपद बुलंदशहर में दोस्ती को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में दोस्तों ने अपने ही साथी की ईंट से हमला कर हत्या कर दी और शव को जमीन में गाड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर जंगल में खुदाई कर शव बरामद कर लिया है।

 

मृतक की पहचान 24 वर्षीय साक्षर के रूप में हुई है, जो नगर क्षेत्र के देवीपुरा का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार साक्षर बीते दिन से लापता था, जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी।

 

पुलिस को शक के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपियों ने बताया कि शराब पार्टी के दौरान कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान गुस्से में आकर उन्होंने साक्षर पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी शव को सिकंदराबाद क्षेत्र के चंदेरू का जंगल में ले गए और जमीन खोदकर दफना दिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुदाई कराई, जहां से शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही नगर और सिकंदराबाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment