खुर्जा कोतवाली का किसानों ने किया घेराव, राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन

खुर्जा  : 1 / अप्रैल / 2026 : जनपद बुलंदशहर के खुर्जा में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने किसान नेता राकेश टिकैत और सैकड़ों किसानों की ओडिशा में गिरफ्तारी के विरोध में खुर्जा नगर कोतवाली का घेराव किया।

जिला अध्यक्ष चौधरी अरब सिंह के नेतृत्व में दर्जनों किसान कोतवाली पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। किसानों ने ओडिशा सरकार की कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या और तानाशाही बताया।

भाकियू नेताओं ने कहा कि जब तक राकेश टिकैत और गिरफ्तार किसानों की ससम्मान रिहाई नहीं होती, तब तक देशभर के थानों और तहसीलों पर प्रदर्शन जारी रहेगा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द रिहाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

कोतवाली परिसर में भारी संख्या में किसानों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने।

इस दौरान जिला अध्यक्ष चौधरी अरब सिंह ने कहा कि किसानों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन भाकियू पीछे हटने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान एकजुट हैं और अपने नेताओं की रिहाई तक संघर्ष जारी रखेंगे। ओडिशा में राकेश टिकैत को किसानों के मार्च के दौरान हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment