Home » उत्तर प्रदेश » गोरखपुर में मरीज की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, पहले से बदनाम है हॉस्पिटल

गोरखपुर में मरीज की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, पहले से बदनाम है हॉस्पिटल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक ,गोरखपुर

 

गोरखपुर : 1 / अप्रैल / 2026 : गोरखनाथ इलाके में आनंद लोक हॉस्पिटल में बुधवार सुबह मरीज की मौत के बाद आनंदलोक हॉस्पिटल में हंगामा हुआ। परिजनों ने बताया कि बेटे के पित्त की थैली में पथरी की शिकायत थी डॉक्टरो आपसे ऑपरेशन किया उनकी उसकी जान चली गई यह कहते हुए हॉस्पिटल में हल्ला गुल्ला करने लगे।

 

अस्पताल में पर मरीज की मौत के मामले में वीडियो फोटोस सोशल मीडिया पर तेजी के साथ चल रहे हैं।एक तरफ महिलाएं चिल्लाकर रोने लगी पिता का कहना था कि मेरा बेटा सआई का परीक्षा दिया था इस साल बाद दरोगा बनने वाला था डॉक्टर के लापरवाही से बेटे की जान चली गई ।

हंगामा की सूचना पर गोरखनाथ थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची पर दोनों को शांत कराकर उनसे उनके पिता से परिजनों ने तहरीर देखकर डॉक्टर स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि यह स्टाफ अनट्रेंड थे जिसको काम के बारे में जानकारी नहीं थी।

 

विश्व सूत्रों के अनुसार पीपीगंज के वार्ड नंबर 16 भगवानपुर सुरेश मद्धेशिया की कस्बे में ही चाय की दुकान है उनके दो बेटे और तीन लड़कियां हैं बड़ा बेटा अभिषेक मद्धेशिया 25 वर्ष पुलिस की तैयारी कर रहा था इस साल उसने सी की परीक्षा दी थी। पिता सुरेश ने बताया बेटा पढ़ने में बहुत तेज था हर परीक्षा में पास होता है आंसर शीट भी देख चुका था।

हम लोग रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे अभिषेक मद्धेशिया के पित्त की थैली में पथरी थी जिसका इलाज गोरखपुर आनंद लोक हॉस्पिटल में चल रहा था आनंद लोक अस्पताल के डॉक्टर ने कि31 मार्च को ऑपरेशन की डेट दी थी जिसके मुताबिक अभिषेक को मंगलवार को आनंद लोक में भर्ती कराया गया। रात करीब 8:30 बजे डॉक्टर की टीम ने ऑपरेशन किया इसके बाद से ही उसके तबीयत बिगड़ने लगी आरोप लगाया कि गलत ऑपरेशन की वजह से बहुत खून निकल गया था जो कर्मचारी अपशिक्षित थे।

बुधवार भर में 5:30 बजे उसकी मौत हो गई लेकिन डॉक्टर ने एक बार भी उसकी हालत के बारे में नहीं बताया चुपके से मौत के बाद डॉक्टर और स्टाफ भाग गए ।सुरेश मद्धेशिया ने बताया कि पहले अस्पताल ने दो स्टाफ ने बोला था कि अभी हंस रहे हैं थोड़ी देर में थोड़ी देर बाद रोना पड़ेगा। जानबूझकर मेरे बेटे का गलत ऑपरेशन किया गया इस संबंध में थाना गोरखनाथ प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया मृतक के पिता ने तहरीर दी है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

वही इस संबंध में आनंद लोक हॉस्पिटल के मालिक और प्रबंधन का पक्ष फोन द्वारा जानने का प्रयास किया गया। तो स्विच ऑफ मिला। उनके पक्ष की जानकारी इलाज में क्या लापरवाही हुई संपर्क नहीं हो सका।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment