Home » बुलंदशहर » बुगरासी में गैस की किल्लत खत्म, एजेंसी पर उमड़ी भीड़; महिला सभासद ने अवैध कब्जे को लेकर दी चेतावनी

बुगरासी में गैस की किल्लत खत्म, एजेंसी पर उमड़ी भीड़; महिला सभासद ने अवैध कब्जे को लेकर दी चेतावनी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुगरासी  : 13/ अप्रैल / 2026 :  बुगरासी कस्बे के बरहाना रोड स्थित बिंदू इंडेन गैस एजेंसी पर चार दिनों बाद गैस सिलेंडरों की गाड़ी पहुंचने पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पिछले कई दिनों से गैस आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सोमवार को जैसे ही गाड़ी आने की सूचना मिली, उपभोक्ता बड़ी संख्या में एजेंसी पहुंच गए।

स्थिति यह रही कि एक-एक सिलेंडर लेने के लिए कई-कई लोग एक साथ पहुंच रहे थे, जिससे अनावश्यक भीड़ बढ़ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि एक उपभोक्ता की ओर से एक ही व्यक्ति आए तो भीड़ को नियंत्रित किया जा सकता है। फिलहाल जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग के बाद डीएसी नंबर जारी हो चुका है, उन्हें आसानी से सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

एजेंसी प्रबंधक ललित चौधरी ने बताया कि कुछ कारणों से गैस की गाड़ी समय पर नहीं आ सकी थी, लेकिन भविष्य में इस तरह की समस्या न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

वहीं, एक अन्य मामले में वार्ड नंबर 12 मोहल्ला बेरी वाला की सभासद सायरा ने एसडीएम स्याना को तहरीर देकर प्लाट संख्या 804 व 803 को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि दबंगों ने प्लाट पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है और बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

सभासद सायरा ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कब्जा नहीं हटाया गया तो वह आमरण अनशन पर बैठेंगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग अवैध कब्जे को व्यवसाय बनाकर प्लॉटों को अधिक दामों में बेच रहे हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This