खुर्जा : 14 / अप्रैल / 2026 : संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज खुर्जा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय वाल्मीकि समाज मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सपा अनुसूचित मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शैंकी कुमार वाल्मीकि ने क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का भ्रमण किया और आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता की। सपा कार्यकर्ताओं ने इस पावन अवसर पर लड्डू वितरित कर खुशी का इजहार किया। शैंकी कुमार वाल्मीकि ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता और न्याय की स्थापना की जा सकती है।
उन्होंने कहा”समाजवादी विचारधारा का मूल उद्देश्य सामाजिक समरसता और समानता को जन-जन तक पहुँचाना है। हम बाबा साहब के सपनों का भारत बनाने के लिए संकल्पित हैं।” विधानसभा 70 (खुर्जा) के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों और मोहल्लों में हुए इन कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने ‘जय भीम-जय समाजवाद’ के नारों के साथ उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान स्थानीय नेताओं ने बाबा साहब के पदचिह्नों पर चलने और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ मुकेश नगर अध्यक्ष जावेद कुरैशी,रिजवान चौधरी,कुलदीप प्रधान, अमन बाल्मीकि, राजीव सहित खुर्जा विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख समाजवादी नेता एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












