Home » बुलंदशहर » अहार में अवैध हरे पेड़ कटान पर 40 हजार का जुर्माना, अनूपशहर रेंज में लकड़ी माफियाओं पर कार्रवाई

अहार में अवैध हरे पेड़ कटान पर 40 हजार का जुर्माना, अनूपशहर रेंज में लकड़ी माफियाओं पर कार्रवाई

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

अहार/बुगरासी : 15 / अप्रैल / 2026 :  अहार क्षेत्र के गांव दरावर में आश्रम के पास बिना विभागीय अनुमति के प्रतिबंधित हरे वृक्ष काटे जाने पर बडी कार्यवाई सामने आयी है। अवैध कटान से लदे ट्रैक्टर ट्राली के गिरफत में लकडी माफियाओं में हडकंप मचा है। उधर वन अधिकारियों ने बिना अनुमति पकडे जाने पर और बडी कार्यवाई की बात कही है।

अनूपशहर वन रेंज के अंतर्गत बडा फलपटटी क्षेत्र है। जिस अधिकांश मलाईदार हलके को कोई छोडने को तैयार नही है और मिलीभगत में बडे खेल रात के अंधेरे में होते है। अगर किसी ने अवैध कटान का विरोध किया तो उसे षडयंत्र में फंसाने का खेल शुरू कर दिया जाता है।

लेकिन अहार थाना क्षेत्र के गांव दरावर के आश्रम के पास में आम के दो हरे वृक्षों का प्रतिबंधित कटान हो गया। अब अचानक क्या हुआ कि वन अधिकारियों ने चंदियाना के लकडी ठेकेदार को मय वाहन के दबोच लिया। और बडी कार्यवाई कर दी। मामले की बाबत अनूपशहर रेंजर प्रवेश कुमार ने बताया कि 40 हजार का जुर्माना वसूला गया है। और समय पर सटीक सूचना मिलने पर बडी कार्यवाई की जायेंगी। हरे व प्रतिबंधित वृक्षों का कटान बर्दाश्त नही किया जायेगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This