खुर्जा में अंबेडकर जयंती शोभायात्रा को लेकर सतर्कता बढ़ी, महापुरुषों की प्रतिमाओं की सुरक्षा की मांग

खुर्जा : 15 / अप्रैल / 2026 :  अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं अखिल भारतीय राजपूत विकास मंच द्वारा अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली शोभायात्रा को लेकर क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। हाल ही में आगरा व अन्य स्थानों पर हुई घटनाओं को देखते हुए संगठनों के पदाधिकारियों ने क्षेत्राधिकारी खुर्जा शोभित कुमार अत्री को ज्ञापन सौंपकर शोभायात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से महाराणा प्रताप सिंह, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद और सरदार भगत सिंह सहित अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही गई। संगठनों का कहना है कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या अराजकता को रोकने के लिए प्रशासन को पहले से ही कड़े इंतजाम करने चाहिए।

इस पर क्षेत्राधिकारी शोभित कुमार अत्री ने आश्वासन दिया कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी अराजक तत्व द्वारा महापुरुषों की प्रतिमाओं के साथ छेड़छाड़ या माहौल खराब करने की कोशिश की गई तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान मधु सिंह राणा, नरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह प्रधान, मनोज सोलंकी, अंकित ठाकुर, दिनेश ठाकुर, रॉबिन राणा, संदीप भाटी, सत्येंद्र जादौन, मोहित राघव सहित कई लोग मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment