Home » बुलंदशहर » खुर्जा में धूमधाम से मनाई गई डीसी गुप्ता की 49वीं वैवाहिक वर्षगांठ

खुर्जा में धूमधाम से मनाई गई डीसी गुप्ता की 49वीं वैवाहिक वर्षगांठ

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 16 / अप्रैल / 2026 :  श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक डीसी गुप्ता “कांटे वाले” एवं उनकी धर्मपत्नी सरिता गुप्ता की 49वीं वैवाहिक वर्षगांठ उनके निज निवास, वैशाली एंक्लेव, गली नंबर 3, खुर्जा में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई।

इस विशेष अवसर पर आयोजित समारोह में सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिला। राष्ट्रीय कवि जय किशन “जय” ने अपने मधुर कंठ से काव्य-पाठ प्रस्तुत कर माहौल को भावपूर्ण और यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध समाजसेवी विकास वर्मा भी अपने परिवार सहित शामिल हुए। उन्होंने “बहारों फूल बरसाओ, मेरा महबूब आया है” की सुरीली प्रस्तुति देकर समां बांध दिया, जिससे पूरा वातावरण आनंदमय हो उठा।

समारोह में मौजूद सभी अतिथियों ने दंपति को वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment