खुर्जा : 17 / अप्रैल / 2026 : इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन (IVO) के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने खुर्जा कोतवाली में नवागत कोतवाल प्रेमचंद शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान संगठन की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा गले में पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के वरिष्ठ संरक्षक लेफ्टिनेंट कर्नल जयराज शर्मा ने किया, जबकि अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष वेटरन राजेंद्र सिंह ने की। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व सैनिकों ने कोतवाल प्रेमचंद शर्मा को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

नवागत कोतवाल प्रेमचंद शर्मा ने सभी पूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त करते हुए भारतीय सेना पर गर्व जताया। उन्होंने कहा कि देश में शांति, समृद्धि और सुरक्षा का वातावरण हमारे वीर सैनिकों के त्याग और बलिदान का परिणाम है।
IVO संगठन ने आशा व्यक्त की कि कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस “शासक नहीं, सेवक” की भूमिका में रहकर जनता के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी। साथ ही पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय एवं मधुर संबंध स्थापित होंगे, जिससे अपराध और अराजक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देशभक्ति के नारों के साथ “जय हिंद, जय भारत” का उद्घोष किया।

![]()
