Home » बुलंदशहर » खुर्जा के पुनीत तंवर बने कस्टम्स इंस्पेक्टर, SSC CGL 2025 में सफलता से बढ़ाया क्षेत्र का मान

खुर्जा के पुनीत तंवर बने कस्टम्स इंस्पेक्टर, SSC CGL 2025 में सफलता से बढ़ाया क्षेत्र का मान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 16 / अप्रैल / 2026 :  जनपद बुलंदशहर के युवाओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। खुर्जा तहसील के समीप स्थित गांव भाईपुर निवासी पुनीत तंवर ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित CGL 2025 परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त करते हुए भारत सरकार के कस्टम्स विभाग में इंस्पेक्टर पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

पुनीत तंवर एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता यशवीर सिंह तंवर भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार हैं। पुनीत अपनी सफलता का श्रेय पिता से मिले देशप्रेम और अनुशासन के संस्कारों के साथ-साथ अपने बड़े भाई नितेश तंवर के मार्गदर्शन को देते हैं, जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार में कम्पनी कमांडर/युवा कल्याण अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

पुनीत ने बताया कि उनकी सफलता की राह आसान नहीं रही। तैयारी के दौरान कई बार मानसिक दबाव और असफलता का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने नियमित मॉक टेस्ट और कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान देकर अपनी रणनीति को मजबूत किया।

उनकी इस उपलब्धि पर गांव भाईपुर सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्राम प्रधान गौरव जयराम ने पुनीत को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है।
पुनीत तंवर ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा, “सपने वही सच होते हैं, जिनके लिए आप लगातार मेहनत करते हैं। अगर आप रुकते नहीं हैं, तो सफलता एक दिन जरूर मिलती है।”
जैसे ही पुनीत के चयन की खबर गांव पहुंची, बधाई देने वालों का तांता लग गया। ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर और परिवार को सम्मानित कर अपनी खुशी व्यक्त की।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment