Home » बुलंदशहर » शातिर अपराधी पंकज कुमार 6 माह के लिए जिलाबदर, गांव में मुनादी कर दी गई चेतावनी

शातिर अपराधी पंकज कुमार 6 माह के लिए जिलाबदर, गांव में मुनादी कर दी गई चेतावनी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा, बुलंदशहर : 16 / अप्रैल / 2026 :  जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खुर्जा देहात पुलिस ने एक शातिर अपराधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे छह माह के लिए जिलाबदर कर दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के तहत थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव नंगला शेखू निवासी पंकज कुमार पुत्र मीर सिंह को गुंडा एक्ट के अंतर्गत जनपद से बाहर रहने का आदेश दिया गया है।

यह आदेश जिलाधिकारी बुलंदशहर द्वारा आरोपी की आपराधिक गतिविधियों और क्षेत्र में फैले भय के मद्देनजर जारी किया गया। गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने आरोपी के पैतृक गांव पहुंचकर ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराई और स्पष्ट किया कि यदि जिलाबदर अवधि के दौरान वह जनपद की सीमा में पाया गया, तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मारपीट, दबंगई समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि जिलाबदर के दौरान आरोपी क्षेत्र में दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment