दुष्यंत पचौरी , हाथरस
हाथरस : 18 / अप्रैल / 2026 : उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में मथुरा-बरेली हाईवे पर शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। टुकसान के पास बरेली से मथुरा की ओर जा रही एक कार में अचानक भीषण आग लग गई।
जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे चलती कार में अचानक आग भड़क उठी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार में आग लगते ही राहगीरों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को फैलने से रोक लिया गया।
गनीमत रही कि कार में सवार पूरा परिवार समय रहते बाहर निकल गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। समय रहते राहत एवं बचाव कार्य होने से एक बड़ा हादसा टल गया।
![]()
