Home » बुलंदशहर » तेज रफ्तार स्कॉर्पियो मिनी ट्रक से टकराई, पिता-पुत्र गंभीर घायल

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो मिनी ट्रक से टकराई, पिता-पुत्र गंभीर घायल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 3 / मई / 2026 :  बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र में रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी आगे चल रहे मिनी ट्रक में जा भिड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो चालक अत्यधिक गति से वाहन चला रहा था, जिससे यह हादसा हुआ।

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में सवार व्यक्ति खुर्जा के अरनिया क्षेत्र के पूर्व ब्लॉक प्रमुख गौरव जादौन थे। उनके साथ आगे की सीट पर उनका बेटा भी बैठा था, जो टक्कर के बाद गाड़ी में बुरी तरह फंस गया।

सूचना मिलते ही नगर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस टीम और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद घायल बेटे को गाड़ी से बाहर निकाला। हादसे में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment