बुलंदशहर : 3 / मई / 2026 : बुलंदशहर में भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित हुए एसएसआई अरुण कुमार एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फारसी गाने पर ‘डकैत’ स्टाइल में डांस करते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि एसएसआई अरुण कुमार सिकंदराबाद कोतवाली में तैनात थे। हाल ही में रिश्वत लेने के आरोप में कलानिधि नैथानी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया था। इस मामले में SHO, SSI समेत कुल 6 पुलिसकर्मियों पर भ्रष्टाचार के आरोपों में कार्रवाई की गई थी।
वायरल वीडियो सामने आने के बाद मामला और गर्मा गया है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि अरुण कुमार को रील बनाने का शौक था और सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता पहले भी देखी जाती रही है। फिलहाल, विभागीय कार्रवाई जारी है और मामले की जांच की जा रही है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












