बुलंदशहर: सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने दिखाई इंसानियत, घायल भाई-बहन को पहुंचाया अस्पताल

सिकंदराबाद : 4 / मई / 2026 :  बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र में सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क हादसे में घायल भाई-बहन की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। जाट चौक के पास हाइवे पर अचेत अवस्था में पड़े दोनों घायलों को देखकर उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और बिना देर किए उन्हें अपनी बोलेरो से अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, हापुड़ निवासी तन्नू की बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिससे वह और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उसी दौरान कोर्ट से लौट रहे सीओ भास्कर कुमार मिश्रा की नजर घायलों पर पड़ी।

सीओ ने मौके पर मौजूद लोगों का इंतजार किए बिना खुद ही घायलों को उठाकर अपनी गाड़ी में बैठाया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जिससे उन्हें समय पर इलाज मिल सका। डॉक्टरों के अनुसार, समय रहते उपचार मिलने से दोनों की जान बच गई।

इस मानवीय पहल के लिए पीड़ितों और उनके परिजनों ने सीओ का आभार जताया। क्षेत्र में भी सीओ भास्कर कुमार मिश्रा के इस कार्य की सराहना हो रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment