Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर: झाझर पुलिस की चेकिंग में चोरी की बुलेट बरामद, आरोपी गिरफ्तार

बुलंदशहर: झाझर पुलिस की चेकिंग में चोरी की बुलेट बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 4 / मई / 2026 :  बुलंदशहर के ककोड़ कोतवाली क्षेत्र में झाझर चौकी पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। चौकी प्रभारी लोकेन्द्र सिंह, कांस्टेबल आकाश सिंह और कांस्टेबल तेज प्रताप सिंह ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी सरजेश सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ा गया आरोपी दीपक पुत्र हरेंद्र, निवासी ग्राम सोंदा हबीपुर थाना खुर्जा नगर है। आरोपी के खिलाफ बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भरोसा बढ़ा है और वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment