Home » उत्तर प्रदेश » हाथरस में 9 मई को निकलेगी महाराणा प्रताप की भव्य शोभायात्रा, नासिक ढोल और राजस्थानी नगाड़े होंगे आकर्षण

हाथरस में 9 मई को निकलेगी महाराणा प्रताप की भव्य शोभायात्रा, नासिक ढोल और राजस्थानी नगाड़े होंगे आकर्षण

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दुष्यंत पचौरी , हाथरस

 

हाथरस : 7 / मई / 2026 :  हाथरस अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा आगामी 9 मई दोपहर 1 बजे से हाथरस की धरा पर क्षत्रिय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की स्मृति में एक अविस्मरणीय और ऐतिहासिक शोभायात्रा निकालने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस बार की शोभायात्रा अपनी भव्यता और सांस्कृतिक विविधता के लिए जनपद में चर्चा का विषय बनी हुई है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष शोभायात्रा को और भी भव्य रूप दिया गया है। यात्रा में विशेष रूप से उज्जैन से आए डमरू दल और नासिक ढोल की गूँज और राजस्थान के पारंपरिक नगाड़ों की थाप आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके साथ ही, राजसी ठाट-बाट के साथ दर्जनों घोड़े और ऊंट यात्रा की शोभा बढ़ाएंगे। भारत के महान महापुरुषों की गौरवशाली गाथाओं को दर्शाती हुई मनमोहक झांकियां निकाली जाएंगी।

नासिक के ढोल और विभिन्न बैंडों की सुमधुर प्रस्तुतियां पूरे मार्ग को भक्ति और शौर्य के रस में सराबोर कर देंगी। शोभायात्रा का शुभारंभ गौशाला रोड स्थित तुलसी स्मृति भवन से होगा, जहाँ आयोजन समिति द्वारा पधारे हुए सभी आगंतुकों और अतिथियों का भव्य स्वागत-सम्मान किया जाएगा। साथ ही यहाँ प्रसादी की भी उचित व्यवस्था रहेगी।

शोभायात्रा के समापन पर दाऊजी महाराज मंदिर में एक विशाल प्रसादी वितरण का आयोजन होगा, जहाँ सभी भक्तजन प्रसाद ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अनिल सिसोदिया के अनुसार, शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री (भाजपा) रामप्रताप सिंह चौहान उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र राणा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया जाएगा। मुख्य वक्ता के रूप में एमएलसी मानवेंद्र सिंह गुरुजी और ब्रज क्षेत्र महामंत्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार अपना उद्बोधन देंगे।

इसके अतिरिक्त, पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, यशपाल सिंह चौहान, राजवीर सिंह पहलवान, पूर्व एमएलसी राकेश सिंह राणा, और क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री मतेंद्र सिंह गहलोत व प्रदेश महासचिव योगेंद्र सिंह गहलोत सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग इस गौरवमयी यात्रा के साक्षी बनेंगे। यह शोभायात्रा तुलसी स्मृति भवन से शुरू होकर गौशाला रोड, भूरापीर चौराहा, मेंडू गेट चौराहा, सर्कुलर रोड, कमला बाजार, पंजाबी मार्केट, घंटाघर, बृजवाल कुआं, चुनावाला डंडा, लोहट बाजार, पत्थर वाला बाजार और नयागंज होते हुए दाऊजी महाराज मंदिर पर संपन्न होगी। आयोजक अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने समस्त जनपदवासियों से अपील की है कि इस ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक उत्सव में सहभागी बनकर इसे सफल बनाएं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment