Home » उत्तर प्रदेश » मंडी परिसर में हुई चोरी की घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश , एसडीएम सदर व सीओ सिटी से मुलाकात कर जताई नाराजगी

मंडी परिसर में हुई चोरी की घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश , एसडीएम सदर व सीओ सिटी से मुलाकात कर जताई नाराजगी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दुष्यंत पचौरी,  हाथरस

 

हाथरस : 7 / मई / 2026 : थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मंडी परिसर में हुई चोरी की घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। गुरुवार को आढ़तिया एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम सदर राज बहादुर और सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण से मुलाकात कर मंडी की खराब सुरक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जताई।

व्यापारियों ने कहा कि मंडी परिसर में लगे अधिकांश सीसीटीवी कैमरे खराब हैं और सुरक्षा गार्ड भी सही ढंग से ड्यूटी नहीं कर रहे हैं, जिससे व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। व्यापारियों ने चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।

अधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा और मंडी की सुरक्षा व्यवस्था में सुधार कराया जाएगा। इस दौरान आढ़तिया एसोसिएशन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This