पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गस्त, व्यापारियों से वार्ता कर सुरक्षा का दिलाया एहसास

दुष्यंत पचौरी,  हाथरस

 

हाथरस : 7 / मई / 2026 :  जनपद हाथरस में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने हेतु हाथरस पुलिस लगातार सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर एवं भारी पुलिस बल के साथ शहर क्षेत्र, मुख्य बाजारों और रेलवे स्टेशन पर पैदल गश्त की।

गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों, व्यापारियों और दुकानदारों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया।नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या वाहन की सूचना तुरंत पुलिस, डायल 112 या नजदीकी थाने को दें। पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया और बताया कि सीसीटीवी कैमरे अपराध रोकथाम और जांच में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

“रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर आरपीएफ के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान भी चलाया गया। मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा जरूरतमंद एवं असहाय बच्चों को बिस्किट, टॉफी, आइसक्रीम तथा अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई, जिससे बच्चों और स्थानीय लोगों के चेहरे खिल उठे। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा शांति, सौहार्द और भाईचारे का वातावरण बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी असामाजिक तत्व को शांति भंग नहीं करने दी जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment