Home » उत्तर प्रदेश » इंस्टाग्राम पर तमंचा लहराना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने दबोचा आरोपी, अवैध 12 बोर तमंचा बरामद

इंस्टाग्राम पर तमंचा लहराना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने दबोचा आरोपी, अवैध 12 बोर तमंचा बरामद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दुष्यंत पचौरी,  हाथरस

 

सासनी  : 7 / मई / 2026 :  सासनी में सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल करना एक युवक को महंगा पड़ गया। कोतवाली सासनी पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 बोर का अवैध तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।

प्रभारी निरीक्षक श्रीमती विपिन चौधरी ने बताया कि दो दिन पूर्व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में एक युवक मोटरसाइकिल पर बैठकर अवैध तमंचा लहराते हुए दिखाई दे रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने थाना सासनी पुलिस को आरोपी की पहचान कर तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

एसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अंकित कुमार पुत्र चंद्रपाल निवासी गांव गारवगढ़ी थाना सासनी बताया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वही 12 बोर का अवैध तमंचा बरामद किया, जो वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सासनी में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This