Home » उत्तर प्रदेश » आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध ठिकानों और मदिरा दुकानों की हुई सघन चेकिंग

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध ठिकानों और मदिरा दुकानों की हुई सघन चेकिंग

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दुष्यंत पचौरी , हाथरस

 

सासनी : 7 / मई / 2026 :  जिलाधिकारी अतुल कुमार वत्स और अलीगढ़ प्रभार के उप आबकारी आयुक्त के कड़े पर्यवेक्षण में आबकारी टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापेमारी और निरीक्षण की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-04 अच्छे लाल मिश्र ने अपनी टीम के साथ सासनी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रुहेरी, नगलागदू, गदाखेड़ा, सासनी, देदामाई और लुटसान जैसे संवेदनशील इलाकों में संचालित देशी और कंपोजिट मदिरा की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

कार्रवाई के दौरान टीम ने दुकानों पर उपलब्ध मदिरा के स्टॉक का बारीकी से मिलान किया ताकि किसी भी प्रकार की अवैध बिक्री या मिलावट की गुंजाइश न रहे। आबकारी निरीक्षक ने सभी दुकान संचालकों को सख्त लहजे में हिदायत दी कि वे पीओएस मशीन के माध्यम से ही शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करें और नियमों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें।

 

शासन की मंशा के अनुरूप अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए टीम ने आसपास के संदिग्ध स्थानों की भी तलाशी ली। इस विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अच्छे लाल मिश्र के साथ मुख्य रूप से आबकारी स्टाफ और पुलिस बल मौजूद रहा। विभाग की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के शराब विक्रेताओं और अवैध गतिविधियों में संलिप्त असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा रहा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This